Wednesday, November 10, 2010

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रवादी संघठन है |

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  एक राष्ट्रवादी   संघठन है |
 देश को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जोड़ने हेतु संघ का काम स्तुत्य है |राष्ट्र भक्तों की लम्बी फ़ौज तैयार करने  वाला  संघ आतंकवाद से एक ही नाता रखता है , नफरत, विरोध, घृणा |  

सरकार की कथित हिंदू विरोधी राजनीति के विरोध में बुधवार को देशभर में स़डकों पर उतरे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आगाह किया है कि कांग्रेस संघ को बदनाम करने से बाज आए।


लखनऊ स्थित बाल विद्या मंदिर परिसर में आयोजित धरने की कमान संभालने वाले भागवत ने भी़ड को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिबंधित संगठन "स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इडिया" (सिमी) से संघ की तुलना और अजमेर धमाके में संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार का नाम घसीटकर कांग्रेस संघ को बदनाम करने का सुनियोजित षडयंत्र कर रही है। संघ पर लगे आरोपों को झूठा करार देते हुए भागवत ने कहा, ""हम ऎसे आरोपों को कतई स्वीकार नहीं करेंगे। कांग्रेस भगवा आतंकवाद के नाम पर संघ को बदनाम करने से बाज आए नहीं तो संघ जनता के बीच जाएगा और जरूरत प़डी तो अपना स्वाभिमान बचाने के लिए अदालत में ल़डाई ल़डेगा। "" संघ प्रमुख ने कहा कि  जब-जब कांग्रेस की सत्ता डोलती है तो वह संघ को निशाना बनाने का षडयंत्र रचती है और आपातकाल के समय भी संघ को बदनाम करने की ऎसी साजिश की गई थी।
संघ को बदनाम करने वाले सचेत हो  जाएँ , भारतमाता के सपूतों को बदनाम करने से बाज़ आयें |

1 comment:

  1. संघ की राष्ट्रभक्ति पर कोई सन्देह नहीँ है, और काँग्रेस चाहे कितना भी प्रयास कर ले मुझे नहीँ लगता की अब लोक धर्मनिरपेक्षता के नाम पर गुमराह होँगे। हिन्दुत्व मे, वैष्णववाद मेँ वास्तविक धर्मनिरपेक्षता है, और अगर कोई भी राजनैतिक दल संघ की तुलना सिमी से करता है तो उसके अस्तित्व का अंत दूर नहीँ है।
    वन्दे मातरम्।

    ReplyDelete