Monday, November 1, 2010

अखंड भारत के लिए राष्ट्रीय भावना चाहिए

आज   कई राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जा रहा हे| भारत की  अखंडता को अक्षुन्न बनाये रखने हेतु यह आवश्यक है    की हम अपनी विशिस्ट   सांस्कृतिक पहचान के साथ  राष्ट्रवादी रहें| मध्यप्रदेश  में मालवा, बुंदेलखंड,बघेलखंड, महाकोशल,चम्बल, हाडोत,भोपाली, निमाड़ी  सांस्कृतिक विविधता के साथ  सारे देश की विविध संस्कृतियों का दर्शन मिलता है|
राजनैतिक रूप से प्रदेश एक इकाई है, किन्तु हमें प्रादेशिक गर्व , जातीय गर्व., भाषाई गर्व  से ऊपर उठकर भारत माता के पुत्र  होने का गर्व करना चाहिए| क्षेत्रीयता की भावना आत्मगौरव बडाये यह अच्छा है , पर अखंडता को खतरा पैदा करे यह नहीं होना    चाहिए |  हमारी संप्रभुता , सार्वभौमिकता को अक्षुन्न रखते हुए  माँ भारती  की वंदना करें , तभी भारत शास्वत रह सकेगा|

No comments:

Post a Comment